फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो कॉलोनियों का अवैध निर्माण तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा दो जगहों पर लगभग 4.5 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनियों को जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई।
जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार ने कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ डीटीपी की टीम ने गांव दर्रा खुर्द में लगभग 2.5 एकड़ व गांव मलिकपुर में लगभग दो एकड़ में पनप रही दो अवैध कॉलोनियों की सड़कें, सीवरेज, मैनहोल और गेट के अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीटीपी विभाग के पास राजस्व संपदा कुरुक्षेत्र में राजस्व संपदा गांव दर्रा खुर्द में लगभग 2.5 एकड़ व गांव मलिकपुर में लगभग दो एकड़ में पनप रही दो अवैध कॉलोनियों की सड़कें, सीवरेज, मैनहोल और गेट के अवैध निर्माण के पनपने का मामला आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहें निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की।
इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने इन अवैध काॅलोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें