फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इग्नू की परीक्षा सात जून से 13 जुलाई तक चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इग्नू की परीक्षा सात जून से शुरू होने जा रही है, जो की 13 जुलाई को समाप्त होगी। इग्नू द्वारा पात्र विद्यार्थियों को हॉल टिकट जारी किए जा चुके हैं। हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट इग्नू.एसी.इन पर अपलोड हो चुके हैं। उक्त जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डाॅ. धर्मपाल ने दी। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने समय रहते परीक्षा फार्म ऑनलाइन नहीं भरा है, ऐसे विद्यार्थी 25 मई तक इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल पर ऑफलाइन माध्यम से अपना परीक्षा फार्म जमा कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी को 1100 रुपए लेट फीस साथ में 200 रुपए पर कोर्स के हिसाब से डीडी बनाकर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल पर जमा करनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर जिलों में इग्नू द्वारा कुल 38 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से नौ परीक्षा केंद्र प्रदेश की विभिन्न जेलों में स्थापित किए गए है। जून में होने वाली परीक्षाओं में जिला करनाल के अंतर्गत कुल पांच परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करवाने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए है। इसके लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल की तरफ से जल्द ही सभी परीक्षा नियंत्रकों के लिए एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें परीक्षाओं से जुड़ी विभिन्न जानकारियां मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें