फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: क्विज प्रतियोगिता में जीवराज शर्मा और अभि पौड प्रथम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता विद्या​र्थियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य सहित अन्य ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवदगीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स द्वारा आतंकवादी विरोधी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें जीवराज शर्मा और अभि पौड की टीम, कुशल पाल और आयुष, प्रियांशु और समीर तथा केशव और नमन की टीम शामिल हुई। प्रतियोगिता में जीवराज शर्मा और अभि पौड की टीम ने पहला स्थान हासिल किया और उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि भारत में हर साल 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। इसे राष्ट्रीय सद्भाव को बढ़ावा देने, आतंकवाद को कम करने और सभी जातियों, पंथों आदि के लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन समाज के लोगों के बीच एक मैसेज भेजने की कोशिश की जाती है कि कैसे आतंकवाद देश को नुकसान पहुंचाता है। यह दिन आतंकवादियों द्वारा की गई हिंसा के बारे में जागरूक करता। एनसीसी अधिकारी जयदीप मेहता और विकास कुमार ने भी कैडेट्स को आतंकवाद विरोधी दिवस के बारे में जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें