फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: म्हारे संकट दूर न हुए तो ये बदनामी थारी है...

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर में संकीर्तन आयोजक को श्याम बाबा का स्वरूप प्रदान करते समिति सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति ने ज्योतिसर में संकीर्तन, निशान यात्रा और भंडारे का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मुंडाखेड़ा रोड स्थित राजकीय विद्यालय परिसर में हुआ।
विज्ञापन

निशान यात्रा में श्याम प्रेमियों ने उत्साह से भाग लिया। संकीर्तन दरबार में भक्तों ने श्री श्याम जी का पुष्प शृंगार किया। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वंदना भी की गई। कानपुर से श्रेष्ठ दीक्षित, अमृत-अंजली और भगवान भारती जैसे गायकों ने श्याम भजनों की प्रस्तुति दी। म्हारै संकट दूर न हुए तो ये बदनामी थारी है जैसे भजनों पर श्याम भक्त झूम उठे। श्याम जी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की और आरती के बाद पुष्प शृंगार ग्रहण किया।
श्री श्याम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद ने बताया कि पुष्प शृंगार से सभी बाधाएं दूर होती हैं। आयोजन मंडल के सदस्य राज यादव, राजू राणा, बिंदु पंडित और राजपाल सहित कई सेवक मौजूद रहे। विशाल भंडारे में श्याम भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें