फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे अपनी नहीं प्रदेश के हर व्यक्ति की सुरक्षा चाहिए : अभय चौटाला

Sun, 20 Jul 2025 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुझे अपनी नहीं बल्कि प्रदेश के हर आम आदमी की सुरक्षा चाहिए। मुझे मिली धमकी पर सरकार सुरक्षा बढ़ाने की बात कर रही है जबकि आम आदमी आज खुद को सुरक्षित नहीं मान रहा। भाजपा सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया है।
विज्ञापन

आम आदमी सुरक्षित नहीं होगा तो कोई भी उद्योगपति प्रदेश में आकर अपना कारखाना नहीं लगाएगा। ये विचार इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को पिपली रोड पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती और विधायक आदित्य देवीलाल ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने अंबाला जोन के अंर्तगत आने वाले आसपास के सात जिलों के कार्यकर्ताओं से पार्टी और संगठन का और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 11 सालों में भाजपा सरकार में दो चीजों को ज्यादा बढ़ावा मिला, एक तो कानून व्यवस्था खत्म हुई और दूसरा नशे का कारोबार बढ़ा है। नशे के कारण हजारों युवा अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

सरकार आज तक नशे के खिलाफ कोई मुहिम नहीं खड़ी कर पाई और न ही हर रोज हो रही हत्याओं और फिरौतियों की वारदातों को रोक पाई है। जेलों में बैठे लोगों ने संगठन बना कर पूरे प्रदेश में गैंग खड़े कर दिए हैं। इन गैंगों को राजनीतिक रूप से ताकत मिल रही है। चौटाला ने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ बात करने की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करवाए। यह भीख नहीं हमारा हिस्सा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें