फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खिलौनों की तरह करती हूं मेरी बगिया की देखभाल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बगिया में पानी देती अं​शिका। स्वयं - फोटो : mathura
विज्ञापन
मेरी बगिया में गुलाब की खुशबू, गेंदे की रंगत और रात की रानी की सौंधी महक है। तुलसी का पौधा हर सुबह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भर देता है। छत पर और आंगन में मेरी इस बगिया को मैंने सिर्फ शौक नहीं, एक जिम्मेदारी समझकर सजाया है। खिलौनों की तरह पौधों की देखभाल और प्यार करती हूं।
विज्ञापन

बगिया में अमरूद, नींबू, पपीता और अंगूर जैसे फलदार पौधे लगाए हैं। ये न केवल ताजे फल देते हैं बल्कि वातावरण को भी शुद्ध करते हैं। स्कूल से आने के बाद शाम को बगिया में पानी देना, पौधों को देखकर मुस्कुराना, समय-समय पर देसी खाद डालना और कटाई-छंटाई करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा है। यह एक ऐसी आदत बन गई है जो तन और मन दोनों को सुकून देती है।
विज्ञापन


- अंशिका, थानेसर निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें