फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हारा हुआ हूं बाबा तुम हाथ तो बढाओ...पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम संकीर्तन में हिस्सा लेती महिला श्रद्धालु। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति खाटू धाम की ओर से शुक्रवार शाम को श्याम संकीर्तन और भंडारा आयोजित किया गया। श्री श्याम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि आयोजक ईशान गोयल परिवार ने श्याम पूजन किया।
विज्ञापन

गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वंदना से आरंभ हुए संकीर्तन में गायक हर्ष गोयल ने श्याम भजनों से समा बांधा। साथ ही हनुमान जी के भी भजन सुनाए गए। कोई प्यार से मेरे श्याम को पुकारो..., पलकें ही पलकें बिछाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे..., देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ..., मेरे दुख के दिनों में वो बड़ा काम आता है...., हारा हुआ हूं बाबा तुम हाथ तो बढाओ..., सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया... और मैं तेरी हो गई रे सांवरिया सरकार... इत्यादि भजनों पर ताली बजाते हुए श्याम प्रेमी झूम उठे। भजनों के बाद श्याम जी को भोग लगाया गया। श्याम संकीर्तन में सभी भक्त भावविभोर होकर झूम उठे। समिति पदाधिकारियों ने श्याम भक्तों से निवेदन किया कि मंदिर विस्तार के लिए करवाए जा रहे निर्माण कार्य में सभी तन-मन-धन से सहयोग करें।
विज्ञापन

श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा, उप प्रधान एलडी कांबोज, विजय गुलाटी और राजीव बारना आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें