फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा एसोसिएशन की भूख हड़ताल जारी

Wed, 16 Mar 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्ष्ाेत्र।
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सोने पर लगाई एक्साईज ड्यूटी के विरोध में मंगलवार को भी नगर के सराफों ने अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल जारी रखी। जिस दौरान सराफों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। यहां पहुंचे पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने कहा कि मौजूदा सरकार केवल धनी वर्ग को ही लाभ पहुंचा रही है उसे गरीब मजदूर, किसानों व छोटे दुकानदारों से कोई लेना देना नहीं है बल्कि वह इनका हक छीन रही है। स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रधान हरजीत सिंह ने कहा कि एक्साईज ड्यूटी लगने से जहां इंस्पेक्टर राज की शुरूआत हो जाएगी, वहीं छोटे कारीगरों व  दुकानदारों का व्यापार चोपट हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की है कि सोने पर लगाई गई एक्साईज ड्यूटी को  तत्काल वापिस ले और दो लाख से अधिक गहने की खरीद करने वाले पर पैन कार्ड की अनिवार्यता को भी समाप्त करे। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में राजीव वर्मा, राजेश सिंगला, जरनैल सिंह गोल्डी, राजकुमार गुल्लू, सन्नी बंगाली  शामिल है। इस अवसर पर पूर्व नपा प्रधान सुदर्शन कक्कड़, पवन सैनी, अश्वनी  गर्ग, राहूल माथुर, मनजीत सिंह, शंकर वर्मा, रिंका, सुदामा दास माई, विजय  गर्ग, कुलदीप सिंघल, आशु वर्मा, अच्छरू वर्मा, पिंकी गर्ग सहित अनेक सराफ व सुनार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें