फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरपंच के पति ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 16 Mar 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/लाडवा।
विज्ञापन
फंदा लगाया - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गांव शहजादपुर में पूर्व सरपंच के पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खास बात यह है कि मृतक के परिजनों ने वर्तमान सरपंच के ससुर को इस मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। परिजनों का आरोप है कि पूर्व सरपंच के पति सोहन लाल को वर्तमान सरपंच का ससुर कई दिनों से प्रताड़ित कर रहा था। जिससे तंग आकर सोहन लाल ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


 लाडवा पुलिस ने मृतक की पत्नी, पूर्व सरपंच जोगिंद्रो देवी की शिकायत पर मौजूदा सरपंच के ससुर रामप्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सोहनलाल की पत्नी पूर्व सरपंच मंगलवार को दिहाड़ी मजदूरी के लिए गांव मथाना गई थी। उसके बच्चे स्कूल में थे। इसी दौरान सोहनलाल ने आत्महत्या की।

बच्चे स्कूल से आए तो पंखे से लटका मिला पिता
बताया जाता है कि दोपहर में जब बच्चे स्कूल से वापस लौटे तो अपने पिता को कमरे में पंखे से लटका पाया। बच्चों ने शोर मचाया तो आस पड़ौस के लोग और परिजन भी वहां पहुंचे। लोगों ने जब उसे पंखे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की सूचना मृतक की पत्नी और लाडवा पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के साथ सीन ऑफ क्राइम की टीम भी पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


प्रताड़ना का आरोप
मृतक के बडे़ भाई केहर सिंह ने बताया कि सोहन लाल की पत्नी जोगिंद्रों देवी गांव की सरपंच थी। इस बार पंचायत चुनाव में जसविंद्र कौर गांव की नई सरपंच बनी। इसके बाद जोगिंद्रो देवी व सोहन लाल ने पंचायत का सारा हिसाब-किताब और कागजात नई सरपंच को सौंप दिए थे। केहर सिंह ने आरोप लगाया कि हिसाब-किताब सौंपने के बाद भी नई सरपंच के ससुर रामप्रसाद सोहन लाल परेशान करते रहे। आरोप है कि रामप्रसाद ने सोहन लाल पर हिसाब-किताब में गड़बड़ करने के भी आरोप लगाए। इस मामले में कई बार पंचायत भी की गई। केहर सिंह के मुताबिक इस तरह के आरोपों से सोहनलाल मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। इसी के चलते उसने मंगलवार को फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी जोगिंद्रो देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। गौरतलब है कि आरोपी रामप्रसाद खुद भी ब्लॉक समिति का सदस्य रह चुका है। पिछले दिनों जिला परिषद के चुनाव में भी वार्ड सात से चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें