फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस रूकवाने के लिए युवक का हंगामा

Wed, 11 May 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश परिवहन की बस में परिचालक व सवारियों से गाली-गलौच करने वाले एक युवक की सवारियों ने जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सोमवार रात करीब साढे आठ बजे हुए इस मामले में लाडवा थाना परिसर में भी काफी देर हंगामा रहा। परिचालक ने गाली-गलौच करने वाले युवक के खिलाफ  लाडवा पुलिस को लिखित शिकायत दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज के कैथल डिपो की बस सिरसा से यमुनानगर के लिए आ रही थी। सवारियों ने बताया कि बस के पिपली पहुंचने पर उसमें एक युवक सवार हुआ। बस लाडवा पहुंचने से पहले  मथाना रूकी और बस के चलने के कुछ ही देर बाद उस युवक ने परिचालक को बस रोकने के लिए कहा तो परिचालक ने बस रोकने से मना कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने हंगामा करते हुए परिचालक के साथ गाली गलौच शुरू कर दिया। कुछ महिला यात्रियों ने युवक को समझाने की कोशिश की तो युवक उन महिला यात्रियों के  साथ भी बदतमीजी और गाली गलौच पर उतर आया। युवक ने परिचालक व यात्रियों को देख लेने की धमकी देते हुए और मोबाइल पर बात करके अपने साथियों को लाडवा बस स्टैंड पर बुला लिया। युवक की हरकतों से भड़के यात्रियों ने युवक धुनाई कर दी। इतने मे लाडवा पहुंचते ही बस चालक ने बस को लाडवा थाना परिसर में घुसा दिया और यात्रियों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान गांव जलालुदीन माजरा के रहने वाले मुकेश कुमार के रूप में हुई है। बस के परिचालक सतीश कुमार ने सारे मामले की शिकायत लिखित में पुलिस को सौंप दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें