फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोजगार सुरक्षित करने को हुक्टा ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी के छंटनीग्रस्त हरियाणा विश्वविद्यालय अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों संघ (हुक्टा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उनकी पुनर्नियुक्ति और रोजगार सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने कुरुक्षेत्र के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि शीतकालीन विधानसभा सत्र में उन्होंने विश्वविद्यालयों के 1443 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को सेवा सुरक्षा देने और 60 वर्ष तक नौकरी बनाए रखने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद, हाल ही में नियमित पदों पर नई नियुक्तियों के चलते आईजीयू में पांच से 12 वर्षों से कार्यरत लगभग 50 गेस्ट फैकल्टी को नौकरी से निकाल दिया गया है, जिससे वे बेरोजगार हो गए हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सभी छंटनीग्रस्त प्रोफेसरों को उनके वर्तमान विश्वविद्यालय या अन्य शिक्षण संस्थानों में समायोजित किया जाए और प्रारंभिक वेतन के साथ उनकी सेवाएं फिर से बहाल की जाएं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया कि किसी का भी रोजगार नहीं जाएगा और नियमानुसार जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर हुकटा के प्रदेशाध्यक्ष विजय मलिक, लीगल सलाहकार संदीप यादव, कुवि के पदाधिकारी अश्वनी, संजीव, ईशान सैनी, सुनीता नागपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें