फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचटेट लेवल-तीन की परीक्षा 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 30 जुलाई को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह परीक्षा लेवल-तीन के लिए शाम के सत्र में दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच हुई। इसमें 4569 में से 4028 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सेंटर सुपरिटेंडेंट की नियुक्ति की गई थी। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती रही और हर केंद्र पर चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गई। कोई अनियमितता नहीं पाई गई। एचटेट परीक्षा में कुल 13427 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें लेवल-तीन के लिए 4569, लेवल-दो के लिए 6615 और लेवल-वन के लिए 2243 परीक्षार्थी शामिल हैं।
सोशियोलॉजी के सवाल थे कुछ कठिन : रूबी

पिहोवा से परीक्षा देने पहुंची परीक्षार्थी रूबी गर्ग ने बताया कि पेपर का स्तर सामान्य था, लेकिन गणित और रिजनिंग सेक्शन ने अधिक समय ले लिया। सोशियोलॉजी के सवाल कुछ कठिन थे। अंतिम कुछ सवाल समय के कारण नहीं कर पाई। तैयारी अच्छी थी, लेकिन समय प्रबंधन चुनौती रहा।
विज्ञापन


परीक्षा अपेक्षाकृत आसान रही : मनीषा
नीलोखेड़ी से आई परीक्षार्थी मनीषा ने कहा कि परीक्षा अपेक्षाकृत आसान रही। उन्होंने कहा कि मैं पिछले छह महीने से नियमित रूप से पढ़ाई कर रही थी। खासकर पेडागाजी और पर्यावरण शिक्षा पर फोकस किया। मनीषा ने उम्मीद जताई कि वह अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करेंगी और जल्द ही शिक्षक बनने का सपना पूरा होगा।

आज दो सत्रों में होगी परीक्षा
जिला परिषद के सीईओ शंभू राठी ने बताया कि 31 जुलाई को परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह के सत्र में लेवल-दो की परीक्षा सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक होगी, जबकि शाम के सत्र में लेवल-एक की परीक्षा दोपहर तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। जिले के 22 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी, जहां सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें