फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरीपीरी संस्थान को जल्द अपने अधीन लेगी एचएसजीएमसी : भूपिंद्र असंध

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद स्थित मीरी पीरी संस्थान काे लेकर अब हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी सक्रियता बढ़ाएगी। एसजीपीसी ने खुद यह संस्थान नहीं सौंपा तो हरियाणा कमेटी खुद ही इस संबंध में कदम उठाएगी। तकनीकी दिक्कतों को दूर कर जल्द टेकओवर किया जाएगा।
विज्ञापन

कमेटी के नवनियुक्त प्रधान भूपिंद्र सिंह असंध ने यह बातें कही। वे बुधवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही में हुए अभिनंदन समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। उनका संगत ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि बादलों को मीरी पीरी सहित प्रदेश के अन्य संस्थानों में दखल नहीं देना चाहिए। अब तक बादलाें ने कईं गुरुघराें व मीरीपीरी जैसे महत्वपूर्ण संस्थान पर कब्जा किया हुआ है। अब प्रदेश की अलग कमेटी बन चुकी है। अब से पहले तक ताे बादल व एसजीपीसी यह भी नहीं मानते थे कि अलग कमेटी बन चुकी है, लेकिन अब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से वे मानने लगे हैं। अब एसजीपीसी और शिरोमणी अकाली दल यहां सिखाें की वाेट बनवाने में भी लगी है। मीरीपीरी अब एचएसजीएमसी का प्राेजेक्ट है।
उन्होंने एक सदस्य जत्थेदार सुखविंद्र सिंह मंडेबर द्वारा जनरल इजलास बुलाने को लेकर कहा कि यह अधिकार केवल प्रधान का ही होता है। सभी सदस्य व कमेटी एकजुट है और किसी भी सदस्य को कोई विरोध नहीं है। सभी मिलकर सिख संस्थानों के हित में बेहतर काम कर रहे हैं। अभी तक कर्मचारियों के हितों में भी अनेक काम किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

गुरुद्वारा छठी पातशाही में बुधवार काे एक दर्जन से ज्यादा सिख जत्थेबंदियाें ने नवनियुक्त प्रधान भूपेंद्र सिंह असंध व बीबी रविंद्र काैर अजराना काे सम्मानित किया। तेजेंद्र सिंह मक्कड के मुताबिक श्री हेमकुंड साहिब सेवा साेसायटी, श्री सुखमणी साहिब सेवक साेसायटी, गुरुद्वारा छठी पातशाही सेवा साेसायटी, गुरुतेग बहादुर सेवक जत्था, गुर हरराय साहिब सेवक जत्था,बाबा मक्खन साहिब सेवक जत्था समेत कई जत्थेबंदियाें स्वागत में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें