फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचएसजीएमसी ने बनाई 11 सदस्यीय कमेटी, मीरी-पीरी संस्थान के विवाद पर 17 तक देगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शाहाबाद में वेतन के लिए चल रहे विवाद पर अब हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने 11 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो पूरे हालात व निष्कर्ष पर 17 जुलाई तक रिपोर्ट देगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर हरियाणा कमेटी अगला कदम उठाएगी। यह फैसला शुक्रवार को हरियाणा कमेटी की मुख्यालय पर हुई बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने की।
विज्ञापन

बैठक के बाद झींडा ने पत्रकारों से चर्चा की और कहा कि वे चाहते हैं कि संस्थान में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से चलती रहें ताकि संस्थान में किसी प्रकार की रुकावट न हो। इसीलिए ही कमेटी की बैठक बुलाई गई ताकि कोई समाधान निकाला जा सके। उन्होंने चिकित्सकों व अन्य कर्मियों से भी आग्रह किया है कि वे ओपीडी पर असर न आने दें। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए 100 करोड़ की राशि जारी करने के लिए पत्र लिखा है। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को चलाने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब से भी सहयोग की मांग करेगी। इसके साथ ही इस मामले को लेकर आवश्यकता अनुसार सिख संगत का सहयोग भी लेने से संस्था पीछे नहीं हटेगी।

बैठक में 27 सदस्य रहे मौजूद
बैठक में महासचिव अंग्रेज सिंह रानियां, जूनियर उप प्रधान गुरबीर सिंह तलाकौर, संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी समिति सदस्य पलविंदर सिंह दरड, करनैल सिंह निम्नाबाद, रुपिंदर सिंह, सदस्य इंद्रजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, मेजर सिंह, बलदेव सिंह कायमपुर, बीबी जसबीर कौर मसाना, कुलदीप सिंह फगू, रविंदर सिंह, दीदार सिंह नलवी, बलदेव सिंह हाबड़ी, मोहनजीत सिंह पानीपत, भूपिंदर सिंह लाड़ी, गुरमेज सिंह, बिन्दर सिंह खालसा, कर्मजीत सिंह, बीबी करतार कौर, बीबी अमनप्रीत कौर, गुरनाम सिंह लाडी डबरी, स्वर्ण सिंह बूंगा टिब्बी, राजिंदर सिंह बराड़ा, सुखदेव सिंह नन्योला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें