फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचएसजीएमसी कार्यकारिणी पर 21 को लग सकती है मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के निर्वाचित व मनोनीत सदस्यों को पंचकूला में मंगलवार को शपथ दिलाए जाने व सरदार जोगा सिंह जगाधरी को प्रो टाइम चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद अब नई कार्यकारिणी के लिए हलचल तेज हो गई है।
उम्मीद जताई जा रही है कि 21 मई को प्रो टाइम चेयरमैन की ओर से कुरुक्षेत्र मुख्यालय पर ही बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सदस्य प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान, महासचिव व सचिव के अलावा छह कार्यकारिणी सदस्यों के नाम पर मुहर लगा देंगे। इसके चलते ही जोड़तोड़ का खेल तेज हो गया है।
विज्ञापन

नई व पहली निर्वाचित कमेटी की कमान संभालने में कौन बाजी मारने में कामयाब होगा यह तो समय आने पर ही पता चलेगा लेकिन मुख्य तौर पर झींडा गुट, अकाल पंथक मोर्चा के बीच सीधी टक्कर की संभावना जताई जाने लगी है वहीं चुनाव में हार के बावजूद मनोनीत सदस्य बने एवं एडहॉक कमेटी में धर्म प्रचार की कमान संभाल रहे संत बलजीत सिंह दादूवाल गुट पर सभी की निगाहें टिकी हुईं हैं। सभी अपना-अपना पक्ष मजबूत होने का दावा कर रहे हैं तो वहीं इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए भी जी-तोड़ प्रयास शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

जोगा सिंह को प्रो टाइम चेयरमैन बनाए जाने पर सहमति से भी बड़ा संदेश : शपथ समारोह के दौरान आयोग की ओर से कमेटी सदस्य सरदार जोगा सिंह को प्रो टाइम चेयरमैन बनाए जाने पर सभी गुटों व सदस्यों द्वारा सहमति जताए जाने पर भी बड़ा संदेश माना जा रहा है।
इससे जहां झींडा गुट गदगद दिखाई दे रहा है तो वहीं दूसरे गुट भी डटकर सामना करने को तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें