फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थम नहीं रहा एचएसजीएमसी विवाद, अकाल पंथक मोर्चा फिर हुआ मुखर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एचएसजीपीसी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते अकाल पंथक मोर्चा के बलदेव सिंह कैम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कमेटी अपनी सब कमेटियां भंग कर चुकी है वहीं अकाल पंथक मोर्चा भी फिर से मुखर दिख रहा है। मोर्चा ने न केवल सोमवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही में बैठक कर कमेटी के वर्तमान हालात पर चर्चा की। वहीं इसे गैर कानूनी और असांविधानिक करार देते हुए इसे भंग कर दोबारा से चुनाव कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में मोर्चा से जुड़े बलदेव सिंह कायमपुरा, हरमनप्रीत सिंह सहित अन्य सिख नेताओं ने कहा कि झींडा वैधानिक तरीके से नहीं बल्कि मनमाने तरीके से प्रधान बने थे। ऐसे में इस कमेटी को वैध नहीं माना जा सकता और इसी के चलते ही गुरुद्वारा सिख न्यायिक आयोग के समक्ष यह मामला पहुंचाया गया है। अभी निर्णय आयोग की ओर से लिया जाना है लेकिन प्रधान जगदीश सिंह झींडा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए और प्रधान पद के लिए फिर से चुनाव कराया जाए क्योंकि यह पूरी कौम का मसला है।
उन्होंने कहा कि संगत को बड़ी उम्मीद थी कि कमेटी के बाद गुरुघरों और उनके हितों की संभाल होगी। आरोप लगाया कि ये कमेटी अपने अहंकार में निजी हित देख रही है। आज कमेटी भी दो फाड़ हो चुकी है। कमेटी के लोग सिख कौम की छवि धूमिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एआई से श्री दरबार को ढहाने और दोबारा बनाने की वीडियो वायरल हो रहा है। इस बेअदबी पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
अकाल पंथक मोर्चा ने कहा कि गैरकानूनी कार्यकारिणी के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी अपील की है कि जल्द एक्ट के प्रावधानों के तहत नई कार्यकारिणी का गठन करवाएं, ताकि सांविधानिक कमेटी अधूरे पड़े काम और गुरुघरों की सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि गुरुघर व सिख संस्थान कोई व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरी संगत के हैं और उनका संचालन भी उसी अनुसार बेहतर ढंग से किया जाना चाहिए। सही तौर पर चुनी जाने वाली कमेटी ही सही संचालन कर सकती है। वायरल वीडियो की बेअदबी पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें