फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेलवे स्टेशन पर कचरा फेंकते मिले तो फूल देकर कराया जाएगा गलती का एहसास

विज्ञापन
स्टेशन पर कचरा फैलाने पर यात्रियों को फूल देकर गलती का एहसास करवाते रेलवे अ​धिकारी। 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वाराणसी की तर्ज पर धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन का सौंदर्यकरण किया गया है। इसे देखते ही हर यात्री दंग रह जाता है। अमृत स्टेशन की श्रेणी में आ चुके इस रेलवे स्टेशन को अब बेहद स्वच्छ रखा जाएगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने खास अभियान चलाया है। इसके तहत न केवल स्वच्छता पर खास निगरानी रखी जा रही है बल्कि दिन में कई बार निरीक्षण भी किया जाता है। इस दौरान कचरा फैलाने वाले यात्रियों को फूल देकर गलती का एहसास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा, वाणिज्य निरीक्षक विनोद चौहान व आरपीएफ उपनिरीक्षक नरेश कुमार की टीम ने स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस से पहले से यह अभियान चलाया हुआ है। कचरा फैलाने पर लगातार 200 रुपये तक चालान भी किए जा रहे हैं वहीं फूल देने की मुहिम का भी स्टेशन पर असर दिखाई देने लगा है। चलाई गई मुहिम को यात्रियों ने भी स्वीकार किया और कई ने कचरा उठाकर डस्टबीन में भी डाला।
यात्रियों ने भी माना कि बेहद खूबसूरत बनाए जा चुके स्टेशन को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हर यात्री को भी निभानी होगी। रविवार को भी चलाए गए अभियान के तहत दर्जनभर से ज्यादा ऐसे यात्रियों को फूल दिए गए, जो कचरा फैला रहे थे। उन्हें किसी भी सार्वजनिक जगह पर कचरा न फैलाने का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन

उधर स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा व वाणिज्य निरीक्षक विनोद चौहान का कहना है कि पूरे स्टेशन परिसर में यह मुहिम लगातार जारी रखी जाएगी। न केवल माइक के जरिये यात्रियों को स्टेशन स्वच्छ बनाए रखे जाने की अपील की जा रही है बल्कि सख्ती बरतते हुए जुर्माना भी किया जा रहा है। अब फूल देकर भी ऐसे यात्रियों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया गया है।
स्टेशन पर पहुंचते ही होता है गीता संदेश की धरती का एहसास
रेलवे स्टेशन को इस तरह खूबसूरत बनाया गया है कि यहां पहुंचते ही यात्रियों को गीता की धरती का एहसास होने लगता है। स्टेशन की दीवारें तक गीता का अमर संदेश फैला रही है। यहीं नहीं इनके जरिए प्रकृति को बचाने के साथ-साथ महापुरुषों के जीवन दर्शन को भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें