फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह विबग्योर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ सभी का मन मोह लिया। इस दौरान स्कूल बैंड की धुन पर एनसीसी कैडेट्स ने परेड कर अतिथियों को सलामी दी तथा गणेश एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बचपन व्यक्ति के जीवन का सबसे स्वर्णिम व यादगार काल होता है ।बचपन के अलग-अलग रंगों, सुनहरे सपनों, छोटी-छोटी खुशियों को संजोए अपने जीवन को पूरी जिंदादिली से जीने की सीख कक्षा प्रथम के नन्हे- मुन्ने बच्चों ने नृत्य द्वारा बहुत ही खूबसूरती से पेश की और पूरा माहौल खुशनुमा कर दिया। बच्चों ने योग द्वारा समझाया कि योग न केवल आध्यात्मिक अपितु शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है।
कार्यक्रम में चौथी कक्षा के विद्यार्थियों भगवान श्री कृष्ण जीवन के विभिन्न चरणों को जीवंत कर दिया। श्री कृष्ण के विराट रूप को देखकर पूरा वातावरण आनंदमय होकर तालियों से गूंजने लगा। वहीं पांचवीं कक्षा के बच्चों द्वारा पृथ्वी बचाओ विषय पर प्रस्तुति साझा कर प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्राचार्या रीटा गोयल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से गत वर्ष के परीक्षा परिणाम और अन्य गतिविधियों में बच्चों की उत्कृष्ट उपलब्धियों का विवरण दिया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने स्कूल की मूलभूत आवश्यक सुविधाओं के बारे में बताया।
इस मौके पर महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल समिति के चेयरमैन मूलचंद गुप्ता,डाॅ. केसी अग्रवाल, डॉ. आर एन बंसल, रोशन लाल गुप्ता, माणिक गोयल, नितिन गोयल, रवि अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें