फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुरुक्षेत्र पुलिस को मिली सफलता, अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार आरोपी चार महीने बाद गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 02:24 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल से पांच अगस्त को कैदी हैप्पी पुलिस टीम को चकमा देकर भाग गया था। यहां आरोपी उपचार के लिए भर्ती था।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र सीआईए-दो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में चार महीने पहले एलएनजेपी अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हैप्पी उर्फ मण निवासी गीता कॉलोनी शाहाबाद को अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। 

विज्ञापन


सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल से पांच अगस्त को कैदी हैप्पी पुलिस टीम को चकमा देकर भाग गया था। यहां आरोपी उपचार के लिए भर्ती था। हैप्पी को नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अदालत ने दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा था। आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें