होमगार्ड के जवान के साथ मारपीट कर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्पोरेशन बैंक शाखा शाहाबाद के प्रबंधक राज कुमार ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि विशाल निवासी गांव हबाणा (कुरुक्षेत्र) अपने ताऊ ओमप्रकाश के साथ पैसे निकलवाने बैंक आया था जिसे होमगार्ड कर्मबीर सिंह ने सोशल डिस्टेंस बनाने व एक समय में एक ही व्यक्ति अंदर जाएगा, की बात कही थी। इस विशाल आगबबूला हो गया और होमगार्ड के जवान पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे होमगार्ड के जवान को काफी गहरी चोटें आई थी। मौके पर लोगों को इकट्ठा होते देख आरोप उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।