फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 2.0 में औद्योगिक और कमर्शियल इकाईयों को खोलने के लिए 40 ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि लॉकडाउन 2.0 में औद्योगिक और कमर्शियल इकाईयों को शर्तो सहित खोलने की अनुमति सरकार की तरफ से दी गई है। इन नई शर्तो के अनुसार 20 अप्रैल के बाद कुरुक्षेत्र जिले में औद्योगिक और कमर्शियल इकाईयों को शुरु करने के लिए 40 लोगों ने आवेदन किया है। इन आवेदनों में 2 औद्योगिक क्षेत्र के लिए और 38 कमर्शियल क्षेत्र के लिए है। \tवे बुधवार को लघु सचिवालय उपायुक्त कार्यालय में लोगों के कुछ शंकाओं को दूर कर रहे है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान लॉकडाउन के पहले चरण के बाद 20 अप्रैल से कुछ कामों में ढील दी गई है। इसके तहत राज्य सरकार के आदेशानुसार कुछ ओद्योगिक, कर्मिशयल व कंस्ट्रक्शन साईट को शर्तो के अनुसार खोलने की अनुमति दी जाएगी। औद्योगिक और कमर्शियल साईट को खोलने के लिए आनलाईन आवेदन सरल हरियाणा पोर्टल पर करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन एसडीएम स्तर पर यूजर आईडी जनरेट नहीं हो पाई थी, इसके लिए हरियाणा की मुख्य सचिव के आदेशानुसार जिन लोगों ने पोर्टल पर आवेदन किया है, उन आवेदनों को चैक किया जाएगा और इन आवेदनों की चैकिंग के बाद शर्ते पूरी करने वाले प्रार्थी को आफलाईन अप्रूवल दी जाएगी। इन आवेदनों को अप्रूवल के लिए जीएम डीआईसी के पास भेज दिया जाएगा ताकि किसी को भी दिक्कत या परेशानी पेश ना आए। \t
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें