फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छुट्टियां बढ़ीं, 19 को खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी सरकारी और निजी स्कूलों में बढ़ती ठंड को देखते हुए शीतकालीन अवकाश को 17 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। अब 19 को स्कूल खुलेंगे। जिलेभर के छात्र-छात्राएं स्कूलों से मिले असाइनमेंट व प्रोजेक्ट कार्य को पूरा करने में भी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

बच्चों को जैसे ही छुट्टियां बढ़ने की खबर मिली, घरों में उत्साह का माहौल बन गया। कई छात्र असाइनमेंट समय पर पूरा करने में लग गए, ताकि छुट्टियों के शेष दिनों का उपयोग वे आराम, खेलकूद और अन्य रुचिकर गतिविधियों में कर सकें। अभिभावकों ने भी सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है, क्योंकि जिले में शीतलहर और लगातार गिरते तापमान के कारण बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। 18 जनवरी को रविवार के कारण 19 जनवरी से जिले के सभी स्कूल पुनः खोल दिए जाएंगे। शीतलहर के कारण मिली इस राहत ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।
19 जनवरी से स्कूल पुन: खुलेंगे
जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक का कहना है कि 17 जनवरी तक विभाग की ओर से छुटि्टयां बढ़ा दी गई हैं। इसकी जानकारी जिले के सरकारी और निजी स्कूलों को भेज दी गई है। अगर कोई भी स्कूल आदेश की अवहेलना करता पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। 18 जनवरी को रविवार के कारण अब 19 जनवरी से स्कूल पुन: खोले जाएंगे। 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी के लिए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार स्कूल बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें