इस्माईलाबाद। हाईवे पर सरकारी पोल पर लगे होर्डिंग्स। संवाद
इस्माईलाबाद। शहर के बीचों बीच गुजर रहे नेशनल हाईवे व शहर की अन्य सड़कों के आसपास स्थित बिजली के खंभों व अन्य पोल पर अवैध तौर पर होर्डिंग की भरमार है। ये होर्डिंग न केवल शहर की सुंदरता को खराब कर रहे हैं बल्कि वाहन चालकों का ध्यान भी भटक रहे हैं जिससे हर समय हादसे की भी आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।
शहर वासी बूटा राम, मनदीप सिंह, जोगिंद्र सिंह, संजीव आदि का कहना है कि हाईवे पर लगी लाइटों के खंभों पर विभिन्न प्रकार के विज्ञापन के होर्डिंग लगाए हुए हैं। इससे नगर पालिका को राजस्व नुकसान भी हो रहा है तो वहीं जगह-जगह लगे ऐसे विज्ञापन बोर्ड के कारण शहर के सुंदरता भी खराब हो रही है। ऐसे होर्डिंग कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। जहां राहगीरों का इन्हें देख ध्यान भटक रहा है, वहीं तेज हवाओं आदि के कारण भी ये बोर्ड कभी भी गिर सकते हैं। अनेक स्थानों पर ये जर्जर तक हो चुके हैं जिसके कारण इनका कभी भी गिर जाने का खतरा बना रहता है। ऐसे हालात में भी नगर प्रशासन इन पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
इस्माईलाबाद। हाईवे पर सरकारी पोल पर लगे होर्डिंग्स। संवाद