फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आर्टिस्टिक सोलो में ख्याति और सरस प्रथम

Tue, 15 Sep 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में छठी जिला योगासन चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। इसमें करीब 110 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने आर्टिस्टिक सोलो, आर्टिस्टिक पेयर, रिद्मिक पेयर और ट्रेडिशनल वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 10 से 14 वर्ष की लड़कियों के आर्टिस्टिक सोलो में ख्याति प्रथम, दिव्या द्वितीय और मन्नत तृतीय रहीं। लड़कों में सरस शर्मा प्रथम और यश द्वितीय रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


आर्टिस्टिक सोलो के 10 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियों में गुरनूर कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। आर्टिस्टिक पेयर में प्रीत और गुरनूर कौर की जोड़ी प्रथम रही। रिद्मिक पेयर में तेजश और राजवीर प्रथम रहे। आर्टिस्टिक पेयर में गुरलीन और दिव्या चौहान प्रथम तथा अश्मि और दिगंगा द्वितीय रहीं। 14 से 18 वर्ष की लड़कियों के आर्टिस्टिक सोलो में नीरू प्रथम, विनम्रता द्वितीय और समृद्धि शर्मा तृतीय रहीं। आर्टिस्टिक पेयर में समृद्धि और अदिति प्रथम रहीं, जबकि रिद्मिक पेयर में विनम्रता और ख्याति की जोड़ी प्रथम रही। लड़कों के आर्टिस्टिक सोलो में अश्वनी किशोर प्रथम और अभय राज द्वितीय रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ उमा सुधा, जिला परिषद कुरुक्षेत्र के उपप्रधान धर्मपाल चौधरी, जिंदल हाउस से बलवान, थानेसर प्रभारी तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं रजिस्ट्रार डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह की मौजूदगी में हुआ।
ट्रेडिशनल वर्ग में ये बने विजेता

18 से 28 वर्ष महिला वर्ग में प्रेरणा प्रथम, दिव्या द्वितीय और स्वाति तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में मोहित प्रथम, नितिन द्वितीय और आर्यन मौर्य तृतीय रहे। 28 से 35 वर्ष महिला वर्ग में साक्षी प्रथम, सिमरनजीत द्वितीय और रुचि तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में दीपक गाबा प्रथम रहे।
विज्ञापन


35 से 45 वर्ष महिला वर्ग में हिमांशी प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और कैलाशी तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में कमल किशोर प्रथम, राम रतन द्वितीय और करमवीर तृतीय रहे। 45 से 55 वर्ष महिला वर्ग में शिखा अग्रवाल प्रथम रहीं। पुरुष वर्ग में सुरेश कुमार प्रथम, राजेश कुमार द्वितीय और आचार्य राजेश कुमार तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें