कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल के आर्ट डिपार्टमेंट में अंतिम वर्ष की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षण विभाग और जूनियर छात्राओं ने मिलकर सीनियर छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य कामना के साथ विदाई दी गई।
समारोह की शुरुआत में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी ने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक सुंदर शृंखला प्रस्तुत की गई, जिसमें छात्राओं ने नृत्य, संगीत और कविता पाठ के माध्यम से अपने भाव प्रकट किए। विदाई समारोह में छात्राओं ने कॉलेज में बिताए पलों की मधुर स्मृतियों को साझा किया। छात्राओं ने अपने सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन के लिए उनके प्रति स्नेह व आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्राओं को उनकी विशेष प्रतिभाओं के लिए सम्मानित भी किया गया। मिस फेयरवेल का खिताब हिमानी को दिया गया, जबकि पायल को बेस्ट डांसर व भारती को बेस्ट मुस्कुराहट का पुरस्कार दिया गया। बिंदु को बेस्ट लीडर, और जानवी को बेस्ट सिंगर के खिताब से नवाजा गया।