फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसे में हिमाचल के तकनीशियन की मौत, दो दोस्त घायल

Sun, 26 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक सूरज। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे - 44 पर शाहाबाद के पास हुए कार हादसे में हिमाचल प्रदेश के 21 वर्षीय तकनीशियन सूरज निवासी गांव स्लेट जिला कांगड़ा की शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके दो दोस्त विक्रम और विवेक घायल हैं और उनका अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार सूरज गुरुग्राम में म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बनाने वाली कंपनी में तकनीशियन था। वह 18 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी पर अपने दोस्तों के साथ कार से चंडीगढ़ जा रहा था, ताकि वहां से अपने गांव स्लेट पहुंचे। शाहाबाद के रेड चिल्ली होटल के पास उनकी कार का टायर फट गया, जिससे कार बेकाबू होकर कई बार पलट गई और हाईवे के बीच में रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने कार में फंसे तीनों युवकों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया। सूरज की उपचार के दौरान मौत हो गई। शाहाबाद हुडा चौकी के जांच अधिकारी एसआई अंकित कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें