फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाज मंडी में ठेकेदार पर तेजधार हथियारों से हमला, तीन पर केस

Sun, 26 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। गुस्साए प्रवासी मजदूरों को समझाते हुए डीएसपी रणधीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। अनाज मंडी में शुक्रवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद प्रवासी ठेकेदार जगदीश यादव पर दो-तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने एक नामजद आरोपी जाहिद वासी बपदी कॉलोनी, लाडवा सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले के विरोध में शनिवार सुबह मजदूरों ने काम ठप कर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी रणधीर सिंह उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम को खुलवाया।

बड़तौली शेर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी अनाज मंडी में दुकान नंबर छह पर 24 अक्टूबर को रात साढ़े दस बजे यह वारदात हुई। उनकी दुकान के सामने गाड़ी खड़ी होने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। चालक जाहिद से गाड़ी हटाने को कहने पर उसने गाली-गलौच शुरू कर दी। ठेकेदार जगदीश यादव ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया, लेकिन रात में जाहिद दो-तीन अन्य युवकों के साथ गन्ना काटने का गंडासा और तेजधार हथियार लेकर लौटा। उन्होंने जगदीश पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

घायल जगदीश को शेर सिंह और उनके बेटे दुष्यंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शेर सिंह की शिकायत पर जाहिद और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट और हथियारों से हमले का मामला दर्ज किया है। जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



मजदूरों का विरोध और सड़क जाम
शनिवार सुबह प्रवासी मजदूरों को हमले की खबर मिलते ही वे अनाज मंडी में एकत्र हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब 11:30 बजे मजदूरों ने मंडी गेट के सामने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। सूचना मिलते ही डीएसपी रणधीर सिंह, थाना प्रभारी जानपाल सिंह और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने मजदूरों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर समझा-बुझाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और जांच को तेज करने का भरोसा दिलाया।

लाडवा। गुस्साए प्रवासी मजदूरों को समझाते हुए डीएसपी रणधीर सिंह। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें