धरोहर इज ए वंडरफुल म्यूजियम ऑफ फॉक कल्चर एंड हेरिटेज ऑफ हरियाणा, इट इज ए माइल स्टोन फॉर यंग जनरेशन।
ये शब्द धरोहर हरियाणा संग्रहालय को देख कायल हुई ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की रॉयल कलेक्शन की पूर्व क्यूरेटर ऐलिसन ने कहे। यह जानकारी यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने दी।
ऐलिसन ने कहा कि आने वाले दिनों में युवा पीढ़ी भारत, हरियाणा के हेरिटेज और इसके इतिहास के बारे में धरोहर के माध्यम से जानकारी हासिल कर सकेगी। किसी भी म्यूजियम का यह सबसे बड़ा उद्देश्य होता है कि वह अतीत के साथ वर्तमान को जोड़े।
धरोहर हरियाणा संग्रहालय इस दिशा में सार्थक भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर धरोहर हरियाणा संग्रहालय के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया ने इंग्लैड से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में शामिल जानेफेयर बैंक और पूर्ण भारद्वाज को धरोहर हरियाणा संग्रहालय की जानकारी दी।
केयू कुलसचिव डॉ. प्रवीण सैनी ने ऐलिसन को यूनिवर्सिटी की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट किया।