कुरुक्षेत्र। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपने पहुंचे हेमसा पदाधिकारी एवं सदस्
कुरुक्षेत्र। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) की स्थानीय इकाई ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। हेमसा ने लंबित वेतन निर्धारण और अतिरिक्त वेतन वृद्धि लाभ की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन करेंगे।
हेमसा के जिला प्रधान पीतांबर शर्मा ने बताया कि वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा 30 जून के अनुसार 2020 बैच से पूर्व के वरिष्ठ लिपिकों को तीन अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ मिलना है। वहीं, 2020 बैच के लिपिकों को दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान किया जाना निर्धारित हुआ है। पात्र लिपिक वर्गीय कर्मियों के वेतन निर्धारण और अतिरिक्त वेतन वृद्धि से संबंधित मामले डीईओ ऑफिस में लंबित हैं। इससे कर्मियों को वित्तीय लाभ मिलने में देरी हो रही है। जिला कमेटी ने शीघ्र वेतन निर्धारण कर अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने का ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा। अधिकारी ने कार्य की अधिकता के कारण देरी स्वीकार की। उन्होंने कहा कि वेतन निर्धारण के मामले ऑफिस में पहुंच गए हैं। आगामी दो दिन में सभी मामलों का निपटान कर लाभ प्रदान किया जाएगा। हेमसा ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में सभी मामलों का समयबद्ध निपटारा नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन की तरफ बढ़ेंगे। इस अवसर पर प्रांतीय प्रधान संदीप सांगवान सहित कई सदस्य मौजूद रहे।