फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित, दर्जन भर फीडर प्रभावित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बूंदाबांदी के दौरान पिपली-लाडवा रोड पर ​बिजली सप्लाई दुरूस्त करने के लिए ट्रैक्टर-
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी के बीच बुधवार देर शाम और वीरवार दिन में हुई बारिश ने बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी। जिले के कई क्षेत्रों में हल्की से तेज बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा। दर्जन भर फीडर और उनसे संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित हुई। जिलेभर में देर रात से बिजली कट लगने शुरू हो गए। वीरवार सुबह तक यही स्थिति बनी रही। कहीं आधा घंटा तो कहीं सुबह सात बजे से दोपहर तक बिजली नहीं आई। बिजली गुल होने से लोगों ने इन्वर्टर और अन्य विकल्पों का उपयोग कर अपने रोजमर्रा के काम निपटाए।
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा के कारण तारों एवं ट्रांसफार्मर में दिक्कतें आईं। पिपली-लाडवा से लगते क्षेत्र और बाबैन सहित कई स्थानों पर बिजली सप्लाई बाधित रही। मथाना अर्बन फीडर घंटों खराब रहा। टाटका खेतों वाले फीडर पर भी समय पर सप्लाई नहीं पहुंची। बरगट, टाटकी, टाटका, बोडला, नया मथाना और छारपुरा खेतों वाले फीडर में भी खराबी आई। बिजली अधिकारियों ने कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रखा। निगम ने आमजन के लिए संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए। उपभोक्ताओं ने इन नंबरों पर अपनी समस्याएं बताईं। बिजली कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तार बदले और ट्रांसफार्मर को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड करके समस्याग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचाया। दोपहर तक बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

बारिश में आती है दिक्कत, कर्मचारी मुस्तैद : जिंदल
अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि जब मौसम बदलता है तो उसका थोड़ा-बहुत असर लाइनों और बिजली सप्लाई पर जरूर पड़ता है। कुछ जगहों पर दो-तीन घंटे बिजली बंद रही, लेकिन लाइनमैन एवं सहयोगी विशेषज्ञों ने समय पर सप्लाई दुरुस्त कर दी। तार, ट्रांसफार्मर इत्यादि खराब होना और दूसरा भेजना रुटीन प्रोसेस का हिस्सा है। जिले में कोई बड़ी दिक्कत नहीं आई। कर्मचारी सतर्कता बरतते हुए दुरुस्तीकरण के काम में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें