फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की प्रतियोगिता में हेमाक्षी द्वितीय

विज्ञापन
छात्रा को प्रमाणपत्र देकर पुस्कृत करते प्राचार्य डॉ. एमएम सिंह। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केयू के यूनिवर्सिटी सीनियर मॉडल स्कूल की 12वीं कक्षा की विज्ञान संकाय की छात्रा हेमाक्षी ने वन्य विभाग की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य डॉ. एमएम सिंह ने सोमवार को प्रार्थना सभा में हेमाक्षी को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी।
उन्होंने कहा कि स्कूल को ऐसे होनहार विद्यार्थियों पर गर्व है। डॉ. एमएम सिंह ने कहा कि हर बच्चा प्रतिभा का धनी होता है, इसलिए उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। वे मंच पर आकर खुद को साबित कर सकते हैं और इससे उनकी प्रतिभा को निखार मिलेगा। सफलता का दूसरा नाम कठोर परिश्रम है ौर कोई भी व्यक्ति बिना कड़ी मेहनत के भी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा 28 सितंबर 2022 को राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराई थी, जिसमें जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में हेमाक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी समय-समय पर शिक्षा, खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें