फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज रात आठ बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रहेगी पाबंदी, लगाए गए नाके

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आज एक नवंबर को राष्ट्रपति आगमन के चलते जिला पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। रात 8 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर नाके लगाए गए हैं और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी यातायात सुरेश कुमार के मुताबिक पिहोवा और पटियाला से सहारनपुर, हरिद्वार व यमुनानगर जाने वाले वाहन पिहोवा बाईपास, इस्माईलाबाद, ठोल, कुरड़ी, नलवी और शाहाबाद के रास्ते जा सकेंगे। कैथल से सहारनपुर, हरिद्वार और यमुनानगर जाने वाले वाहन ढांड, कौल, निगदू, नीलोखेड़ी और इंद्री के रास्ते निकल सकेंगे। पंजाब से करनाल, पानीपत, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जाने वाले भारी वाहन पिहोवा से ढांड और गांव कौल के रास्ते जा सकेंगे।
इसी प्रकार यमुनानगर से पिहोवा व पंजाब जाने वाले वाहन लाडवा, बाबैन, शाहाबाद, नलवी और इस्माईलाबाद के रास्ते जा सकेंगे। यमुनानगर से ढांड-कैथल जाने वाले वाहन इंद्री, भादसों और नीलोखेड़ी के रास्ते निकलेंगे। लाडवा, मथाना और पिपली से ढांड-कैथल जाने वाले वाहन एनएच-44 व नीलोखेड़ी तथा पिहोवा-पंजाब जाने वाले वाहन शाहाबाद, जलेबी पुल, नलवी और इस्माईलाबाद के रास्ते जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें