फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: परशुराम कॉलेज में रन फॉर यूनिटी, नशामुक्ति रैली से दिया जागरूकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज की एनएसएस इकाइयों ने एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। शिविर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विशेष व्याख्यान हुआ। इतिहास विभाग की डॉ. सुषमा वशिष्ठ ने पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। एनएसएस स्वयंसेवकों ने रन फॉर यूनिटी के तहत मैराथन और प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्राचार्य डॉ. सुरेश पाराशर ने रिले रेस में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को सम्मानित किया। नशा मुक्त भारत अभियान के छह वर्ष पूरे होने पर जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य पाराशर ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें