फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तेज हवा के साथ आई बरसात से खेतों में बिछी धान की फसल, किसान मायूस

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। खेतों में बिछी धान की फसल। संवाद - फोटो : आरपीएफ
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। वीरवार देर रात्रि तेज हवा के साथ आई बरसात की मार एक बार फिर से किसानों की पक्की हुई फसल पर पड़ी है। तेज हवा के साथ आई बरसात से धान की फसल अनेक जगह बिछ गई है। पक्की हुई फसल खेतों में बिछ जाने से किसानों में मायूसी छाई हुई है। इस बार प्रकृति की मार किसानों पर बार-बार पड़ रही है जिससे धान की फसल बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। किसान प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, सौरव शर्मा, रामरत्न शर्मा और कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि इस बार किसानों पर प्रकृति की मार पड़ रही है। धान के निसारे के समय हुई बरसात व बाढ़ आने से धान की फसल काफी प्रभावित हुई थी जिससे धान की निकासी काफी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि धान की निकासी 20 से 22 क्विंटल प्रति एकड़ तक रह गई थी और अब वीरवार रात्रि तेज आंधी के साथ आई बरसात से पक्की हुई धान की फसल खेतों में बिछ गई है जिससे धान की निकासी और अधिक प्रभावित होगी। किसानों ने कहा कि इस वर्ष धान की फसल पर मार ही मार पड़ रही है।
विज्ञापन


मौसम में आए परिवर्तन के साथ अनाज मंडी में धान की आवक और उठान का कार्य भी तेज हो गया है। मार्केट कमेटी सचिव चंद्र सिंह ने बताया कि मार्केट कमेटी के अंतर्गत आने वाली तीनों मंडियों में अब तक 3,27,955 क्विंटल धान की आवक हुई है जिसमें खरीद एजेंसियों ने 3,17,217 क्विंटल की खरीद की है और 1,80,340 क्विंटल धान का उठान भी हो चुका है। जल्द ही उठान का कार्य तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि मंडी में साफ-सुथरा व सूखा धान ही लेकर आएं ताकि खरीद में कोई दिक्कत न हो।

इस्माईलाबाद। खेतों में बिछी धान की फसल। संवाद- फोटो : आरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें