फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाहाबाद अनाज मंडी में नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप, 10 और मरीज मिले

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मजदूरों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : आरपीएफ
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद अनाज मंडी में डायरिया की स्थिति नियंत्रण में नहीं है। लगातार लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। अब तक अनाज मंडी से 68 लोग चपेट में मिल चुके हैं। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को 10 लोग डायरिया पीड़ित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने मंडी में पानी की सप्लाई को पीने योग्य नहीं बताकर सप्लाई को बंद करा दिया। मंडी में पानी के टैंकर से सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने एरिया में कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। टीम ने 14 लोगों के ब्लड सैंपल लिए। विभाग ने 80 लोगों को ओआरएस के पैकेट दिए। कैंप में 320 लोग जांच के लिए पहुंचे।
जिन्हें जांच के बाद दवा दी गई। विभाग ने शुक्रवार को पानी के सैंपल नहीं भरे, इससे पहले लिए गए करीब 30 सैंपल फेल मिल चुके हैं। वहीं अभी ओटी सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनाज मंडी में एंटी लार्वा रोधी गतिविधियां भी चलाईं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मार्किट सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसमें इससे बचाव के लिए विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें