फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर गर्मी के साथ लू का रहा प्रकोप

Tue, 16 May 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार का दिन बहुत गर्म दर्ज किया गया। दिनभर गर्मी के साथ लू का भी प्रकोप रहा। गर्म तेज हवाएं आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दर्ज की गईं। जहां एक ओर लू से बचने के लिए लोग घरों में दुबकने लगे हैं तो वहीं बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों की भीड़ न के बराबर रहने लगी है। लोग जरूरी कार्यों के चलते ही घरों से निकलने लगे हैं। इसके चलते ही शहर के मुख्य बाजार से लेकर अन्य बाजारों में भी दोपहर 12 बजे से लेकर शाम करीब 5 बजे तक सन्नाटा सा पसरा रहने लगा है।
विज्ञापन


 रविवार के दिन शहर में तापमान अधिकतम 48 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया था, वही सोमवार को तापमान अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी के कारण ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। पूरा दिन सारा शहर खाली रहता है। वही भीषण गर्मी के कारण शहर में पीने के पानी की खपत 50 प्रतिशत दर्ज की गई।

यदि इस प्रकार गर्मी बढ़ती गई तो पानी की विकराल समस्या खड़ी हो सकती है। शहर में दिन-प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से पानी के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार का कहना है कि अबकी बार जून की गर्मी मई में ही शुरू हो गई है। गर्मी का ज्यादा होना बीमारियों को न्योता है। लोग बहार निकलते हैं जिससे लू लगने की संभावना हो जाती है। इससे बुखार, दस्त आदि बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन


जून जैसी होने लगी गर्मी
गर्मी की शुरुआत तो अप्रैल से शुरू हो गई थी, लेकिन मई ने तो जून का रिकार्ड तोड़ दिया। गर्मी और उमस इतनी ज्यादा हो गई कि लोगों का घर से निकलना ही मुश्किल हो गया है ।  

बीमारियों से बचने के लिए सावधानी जरूरी
लोक नायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. गौरव चावला का कहना है कि लू से बचने के लिए अपने घर से मुंह लपेट कर निकलें। पेय पदार्थों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। प्याज, लहसुन, तरबूज, खीरा और नींबू पानी का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। पानी को उबाल कर ठड़ा करके पीएं। इसके साथ घर में आकर थोड़ा रुक कर पानी पिएं। ऐसे मौसम में बच्चों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें