फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खुले दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में शुक्रवार को खुला दरबार लगाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने यहां पहुंचकर गली, नाली और परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्याएं रखीं। इस उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा इन शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना होगा। इन शिकायतों पर कार्रवाई की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाडवा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को निपटाने पर पूरा फोकस है। विधानसभा क्षेत्र लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जा रहा है। गांव व शहरी क्षेत्र के हर गांव व वार्ड में विकास कार्यों को शुरू करवाया हुआ है। कुछ विकास कार्यों का काम पूरा हो चुका है। जिन विकास कार्यों का निर्माण चल रहा है, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन विभागों के अधिकारियों को जल्दी कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर क्षेत्र के लोगों के लिए लाडवा में खुला दरबार आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा प्रतिदिन मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी हलके के लोगों की समस्याओं को सुनते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें