फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कोरोना की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सैंपलिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग ने जिले में सैंपलिंग शुरू कर दी है, जिसके तहत बुधवार को एक संभावित मरीज का नमूना लिया गया, जो विफल रहा। वर्तमान में जिले में कोरोना का कोई सक्रिय मामला दर्ज नहीं है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने पूरी सतर्कता के साथ तैयारियां तेज कर दी हैं। ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 250-250 रैपिड टेस्टिंग किट भेजी हैं, जो संदिग्ध मरीजों की त्वरित जांच के लिए उपयोग की जाएंगी। इसके अतिरिक्त लोकनायाक जयप्रकाश जिला नगारिक अस्पताल की मॉलीक्यूलर लैब में सैंपल की पुख्ता जांच की व्यवस्था की गई है व 1200 से ज्यादा किट यहां उपलब्ध हैं। हाल ही में लिए गए एक नमूने की रिपोर्ट विफल आने से स्थिति नियंत्रण में है।विभाग ने नागरिकों से सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है। डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा हालांकि जिले में कोई सक्रिय केस नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है। लोग मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें