बाबैन। भांग के पौधों को नष्ट करवाते थाना प्रभारी बलबीर दत्त व एंटी नारकोटिक सैल के एसआई अशोक क
- फोटो : akhnoor news
बाबैन। नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी बलबीर दत्त व एंटी नारकोटिक सैल के एसआई अशोक कुमार की टीम ने लोकनिर्माण विभाग के साथ मिल कर सड़कों के किनारे खड़े भांग के पौधों को नष्ट किया।
थाना प्रभारी बलबीर दत्त ने कहा कि आज युवा भांग जैसे नशे के शिकार हो रहे हैं। नशा कोई भी हो नशा करने वाले व्यक्ति का जीवन अंधकारमय हो जाता है। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा देश की धरोहर है इसलिए वे नशे जैसी बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद व अन्य सामाजिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने मां-बाप व देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। एंटी नारकोटिक सैल के एसआई अशोक कुमार ने कहा कि युवा नशे की लत में पड़ कर अपना भविष्य बर्बाद न करे बल्कि खेलो में बढ़ चढक़र भाग लें।