फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिक्षिका कोरोना पॉजिटिव मिली,11 वर्षीया छात्रा की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव

विज्ञापन
लक्ष्मण कालोनी में तैनात चिकित्सकों की टीम। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
थानेसर वासी एक शिक्षिका के बुधवार को कोरोना पॉजिटिव और धनानी वासी 11 वर्षीया छात्रा की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में पिछले 32 दिनों के भीतर छह कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये, जिनमें से दो की हिस्ट्री पंचकूला और चंडीगढ़ से संबंधित है। इन मामलों में से चार की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। ताजा नेगेटिव रिपोर्ट गांव धनानी वासी 11 वर्षीया कोरोना पाजिटिव छात्रा की बताई गई है। इसकी पुष्टि जिला के चीफ मेडिकल आफिसर डॉ. सुखबीर सिंह ने की है। हालांकि बुधवार का दिन पुराने शहर थानेसर में हलचल मचाने वाला रहा,क्योंकि यहां की लक्ष्मण कालोनी वासी एक शिक्षिका के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सबसे पहले 11 अप्रैल 2020 को कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 वासी एक व्यक्ति और नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन पड़ोसी जिला करनाल की महिला के बारे में एक बाद एक कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबरें सामने आई थीं। इनमें से कुरुक्षेत्र सेक्टर-7 वासी पहले केस की दूसरी रिपोर्ट 13 अप्रैल को नेगेटिव आई थी। इसके बाद पंचकूला पुलिस थाना में सेवारत कुरुक्षेत्र के गांव हरिगढ़ भौरख वासी महिला कुक के कोरोना पॉजिटिव और उसके बाद नेगेटिव की रिपोर्ट दो दिन पहले आ चुकी है। इसके बाद लाडवा क्षेत्र के गांव धनानी वासी 11 वर्षीया छात्रा के कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट भी बुधवार को नेगेटिव मिली है। शहर में नया मामला सामने आते ही कुरुक्षेत्र के डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लक्ष्मण कालोनी एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। यहां मकान नंबर 658 से 663 तक कंटेनमेंट जोन और उसके साथ लगते थानेसर रेलवे स्टेशन चौक, लक्ष्मण चौक, ताज पैलेस, लक्ष्मण पार्क वाली गली को बफर जोन बनाया गया है। डीसी के मुताबिक पंचकूला में सैंपल के दौरान लक्ष्मण निवासी 38 वर्षीया महिला का कोरोना वायरस सैंपल पॉजिटिव आया है। इसके तुरंत बाद डीसी ने अधिकारियों को लक्ष्मण कालोनी के प्रत्येक घर को सैनिटाइज करने के आदेश दिये हैं। इस इलाके में आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा, वहीं थानेसर नगर परिषद कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया,जबकि एसडीएम अश्विनी मलिक को थानेसर को कंटेनमेंट और बफर जोन का ओवर आल इंचार्ज बनाया गया है।
पंचकूला प्रशासन से मिली थी सूचना : डीसी
डीसी ने बताया कि थानेसर लक्ष्मण कालोनी वासी 38 वर्षीय महिला 2 दिन पहले गाल ब्लैडर में स्टोन के आपरेशन के लिए अलकेमिस्ट अस्पताल पंचकूला में गई थी। वहां पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना वायरस का सैंपल लिया गया और इस सैंपल की रिपोर्ट पाजिटिव आई हे। इस महिला के बारे में पंचकूला प्रशासन से सूचना मिलते ही प्रशासन ने लक्ष्मण कालोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी किया हैल्प लाइन नंबर
लक्ष्मण कालोनी क्षेत्र के नगर पार्षद पंकज शर्मा चौंचड़ा ने बताया कि कालोनी के चौतरफा जहां भी नाकाबंदी की गई है। इसके अलावा डीसी ने कंटेनमेंट जोन लक्ष्मण कालोनी के क्षेत्र में लोगों को आवश्यक वस्तुओं के सामान की घरों में ही डिलिवरी देने के लिए हैल्प लाईन नंबर जारी किया है। कोई भी व्यक्ति 9876100321 पर फोन कर सकता है।
बाक्स
लक्ष्मण कालोनी में एक युवक का भी लिया सैंपल
लक्ष्मण कालोनी वासियों ने बताया कि उनकी कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति का भी सेंपल लेने के बाद उसे क्वारंटीन किया जा चुका है। बताया गया है कि यह व्यक्ति सहारनपुर और गुरुग्राम गया था। जिसका पता चलने के बाद उसे घर में क्वारंटीन किया गया था, लेकिन क्वारंटीन किये जाने के बावजूद वह सड़क पर दिखाई देता रहा है, इसकी शिकायत मिलने के बाद उसके घर के बाहर एक आदेश की प्रति चस्पा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें