फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भद्रकाली मंदिर शिविर में किया 115 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला आयुष विभाग ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए। ये शिविर भद्रकाली मंदिर परिसर और विभिन्न आयुष संस्थानों में लगाए गए। भद्रकाली मंदिर शिविर में 115 वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें चिकित्सा परामर्श, दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बुजुर्गों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित योग के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में डॉ. मेनका, सिम्मी, रोहताश, पंकज और बेबी रानी ने अपनी सेवाएं दीं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि आयुष आरोग्य मंदिरों में प्रत्येक गुरुवार को साप्ताहिक वृद्ध सेवा शिविर आयोजित होते हैं। इन शिविरों से 150 से अधिक बुजुर्गों को उनके घर के समीप बेहतर आयुष स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं। ''सेवा संकल्प अभियान'' के तहत चरूनी जट्टान और मेहरा व्यायामशालाओं में योग सत्र भी हुए, जिनमें कुल 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें