फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विभाग के शिविर में 72 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। निवारसी गांव स्थित रविदास मंदिर में मंगलवार को निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 72 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें परामर्श और आयुर्वेदिक दवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीना ने मरीजों को आयुर्वेद में वर्णित दैनिक दिनचर्या और वर्षा ऋतु में अपनाई जाने वाली स्वास्थ्यवर्धक आदतों की जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार, प्राकृतिक जीवनशैली और समय पर उपचार अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां कई बीमारियों से बचाव में सहायक होती हैं।
विज्ञापन


जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों की रोकथाम पर भी समान रूप से बल देता है। फार्मासिस्ट सिम्मी ने मरीजों को आयुर्वेदिक औषधियां वितरित कर उनके सेवन की सही विधि समझायी। इस दौरान योग प्रशिक्षक संजय ने नियमित योग और प्राणायाम के लाभ बताते हुए लोगों से इन्हें अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें