फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमरनाथ जाने वालों के लिए जारी होंगे स्वास्थ्य प्रमाणपत्र

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी में अमरनाथ जाने वाले प्रार्थियों की जांच करते चिकित्सक। स्वयं - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र देने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए जिला एवं मंडल स्तर पर बोर्ड का गठन किया गया है। जिला स्तर पर गठित बोर्ड में प्रधान चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधीक्षक अध्यक्ष होंगे और फिजिशियन व अस्थि रोग विशेषज्ञ इसके सदस्य होंगे।
विज्ञापन

इसी तर्ज पर उपमंडल स्वास्थ्य संस्थानों में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी होंगे और फिजिशियन व अस्थि रोग विशेषज्ञ बोर्ड के सदस्य होंगे। यह जानकारी लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेंद्र सिंह चौहान ने दी।
इस प्रक्रिया के तहत आज एलएनजेपी में अमरनाथ जाने वाले करीबन 150 प्रार्थियों ने अपनी मेडिकल जांच कराई। फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र शैली, डॉ. गौरव चावला,अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन उपाध्याय व डॉ. अनूप मेहता ने डॉ. तेजेंद्र सिंह चौहान के बोर्ड ने प्रार्थियों की मेडिकल फिटनेस संबंधी औपचारिकताएं पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें