फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रक व टाटा एस में आमने-सामने की टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
लाडवा। घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त टाटा एस।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। रादौर मार्ग पर बन मोड के पास ट्रक व टाटा एस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा एस (छोटा हाथी) के परखचे उड़ गए व टाटा एस वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक की पहचान अमरजीत सिंह 55 वर्ष निवासी मॉडल कॉलोनी यमुनानगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार टाटा एस चालक अमरजीत सिंह यमुनानगर से एल्युमीनियम की सीढ़ियां व अन्य सामान लेकर करनाल जा रहा था। जैसे ही वह बन मोड के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने टाटा एस में सीधी टक्कर मार दी। जिससे टाटा एस चालक अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की सहायता से घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा पहुंचाया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में लेकर चले गए लेकिन गंभीर चोट के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उसने स्वयं मौके पर जाकर घटनास्थल का दौरा किया है। अभी तक उन्हें घायल व्यक्ति की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें