फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाइक के पुराने रिम से सिर पर वार करके की थी दोस्त की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/मधुबन। बाइक ठीक कराने के बहाने घर से ले जाकर गांव कोहड़ निवासी शुभम (35) की बसताड़ा के खेत में हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी नौरता निवासी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मृतक का दोस्त गढ़ सरनाई निवासी अमन पुलिस गिरफ्त से बाहर है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी विशाल ने बताया कि उन्होंने बाइक के पुराने रिम से वार करके शुभम की हत्या की थी। हत्या क्यों कि इसकी उसे जानकारी नहीं है, इसका खुलासा आरोपी अमन की गिरफ्तारी के बाद ही होगा। आरोपी विशाल को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


आठ अगस्त की शाम को 6 बजे शुभम घर से बाइक पर दो युवकों के साथ निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर पत्नी ने अगले दिन दोपहर घरौंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में गढ़ सरनाई के अमन और नौरता के विशाल पर शक जताया गया था। वहीं नौ अगस्त की सुबह बसताड़ा गांव के खेतों में युवक का शव मिला, जिसकी शिनाख्त शनिवार की देर रात को शुभम के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्यार की धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू की थी।

मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने शुभम को शराब पिलाने के बहाने बसताड़ा के खेतों में ले जाकर हत्या की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने बाइक का पुराना टायर रिम खरीदा था और उसी से शुभम के सिर में वार किया था। मुख्य आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हुई हैं।
विज्ञापन




चार साल पहले किया था प्रेम विवाह

छोटे भाई सचिन ने बताया कि शुभम ने करीब चार साल पहले गांव ऊंचा समाना निवासी शबनम से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से वह कोहंड में रह रहा था। शादी के बाद उसे दो लड़के हुए। जिसमें छोटे लड़के की उम्र तीन साल है और दूसरे बेटे की उम्र एक साल है। वह एक शीशा फैक्ट्री में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पत्नी शबनम भी ऊंचा समाना में अपनी नानी के पास रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें