शाहाबाद। श्री बैकुंठ पुरी हनुमान मंदिर में संक्रांति पर हवन व भंडारे का आयोजन सतपाल बुद्धिराजा परिवार की ओर से किया गया। पंडित लव ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया गया। भंडारे का आयोजन सुरेश चंद गर्ग परिवार की ओर से किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्रधान सुधीर सूद ने कहा कि संक्रांति जैसे पावन पर्व पर श्री बैकुंठ पूरी हनुमान मंदिर में आयोजित हवन यज्ञ, संकीर्तन व भंडारा समाज में धार्मिक चेतना, आपसी भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करता है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति व संस्कारों से जुडऩे का अवसर मिलता है। इस मौके पर पंकज बुद्धिराजा, अंकुज बुद्धिराजा, अनमोल, सोनिया व कीर्ति बुद्धिराजा, रूपाली गर्ग, गीता मदान, प्रेमिका साहनी, अंजना मदान सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।