फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 48 से 51 में रितिका और 51 से 54 किलोग्राम वर्ग में शिवानी प्रथम

Wed, 17 Dec 2025 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण के अंतर्गत आयोजित लोकसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत सोमवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में हुई। महिला बॉक्सिंग वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान 34 महिला खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग रिंग में खिलाड़ियों के जज्बे और संघर्ष ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।
विज्ञापन



मुकाबलों में विभिन्न भार वर्गों में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। 40 से 48 किलोग्राम वर्ग में अंशुल, निकिता, खुशी और अंतिम ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की। 48 से 51 किलोग्राम वर्ग में रितिका, मानसी, ध्रुविका, मासूम और नैंसी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं 51 से 54 किलोग्राम वर्ग में शिवानी, रजनी, नैंसी, रितु और पायल ने आत्मविश्वास के साथ मुकाबले अपने नाम किए। 54 से 57 किलोग्राम वर्ग में निकिता, पायल, जन्नत और खुशी ने जीत दर्ज की, जबकि 57 से 60 किलोग्राम वर्ग में समीक्षा, काजल और पुनीता ने अगले चरण में प्रवेश किया। 60 से 65 किलोग्राम वर्ग में जिया, महक और सलोनी विजयी रहीं। 65 से 70 किलोग्राम वर्ग में संजना और सोनम ने शानदार खेल दिखाया। 70 से 75 किलोग्राम वर्ग में स्नेहा और अंजू, 75 से 80 किलोग्राम वर्ग में सुहाना, मुस्कान और हैप्पी तथा 80 प्लस किलोग्राम वर्ग में शिवानी, मानवी और अनुष्का ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया। नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट ने पूरे दिन सेवाएं प्रदान कीं। मेडिकल टीम ने खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार और आवश्यक परामर्श देकर प्रतियोगिताओं को सुचारू रूप से संचालित रखने में अहम भूमिका निभाई। सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण की प्रतियोगिताएं आने वाले दिनों में और अधिक रोमांचक होंगी। 17 दिसंबर से द्रोणाचार्य स्टेडियम में महिला वर्ग की खो-खो, बॉडी बिल्डिंग, रस्सीकूद, रस्साकशी, रेसलिंग और जूडो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीरंदाजी, वॉलीबॉल और कबड्डी, जबकि कुवि वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल स्कूल में क्रिकेट मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें