फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गौचरांद क्रिकेट कप में हथीरा की जीत, उझाना को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शॉट लगता हुआ उझाना का खिलाड़ी काकू पंगाला। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गौचरांद क्रिकेट कप में खेले गए मुकाबले में हथीरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उझाना को आठ विकेट से हरा दिया। पहले गेंदबाजी करते हुए हथीरा ने उझाना को पांच ओवर में 66 रन पर पांच विकेट तक सीमित रखा। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए हथीरा ने चार ओवर में ही दो विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी हथीरा की टीम के सामने उझाना की ओर से डेनी ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 19 गेंदों पर दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। अंकित सिंहमार ने चार गेंदों पर 10 रन का योगदान दिया। हथीरा की ओर से जोनी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में मात्र एक रन देकर दो विकेट झटके।

67 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हथीरा की शुरुआत आक्रामक रही। जसप्रीत ने 13 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 36 रन की विस्फोटक पारी खेली। मोनी ने नौ गेंदों पर 22 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिला दी। मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जसप्रीत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि उझाना के डेनी को उनकी 45 रन की तूफानी पारी के लिए बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें