हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राज्य प्रधान विजेंद्र धारीवाल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ज्ञापन दिया। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन जिला प्रधान बलराम शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला शिक्षा विभाग के साथ- साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को ज्ञापन सौंपते हुए अपील की कि राज्य मे एनपीएस कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने के अपने वायदे को अपने घोषणा पत्र में पहले स्थान पर जगह दें।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और पूर्व परिवहन मंत्री अशोक अरोड़ा ने वायदा किया की राज्य में कांग्रेस सरकार बनते ही पहली केबिनेट में हिमाचल की तर्ज पर पहली कलम से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। इस अवसर पर अशोक अरोड़ा ने आश्वस्त किया कि वे हमेशा कर्मचारी वर्ग के हित में काम करते रहे हैं और कांग्रेस के सत्ता में आते ही कर्मचारी वर्ग की इस मांग को मनवाएंगे। इस अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला प्रधान नरेश फुले ने कहा कि कर्मचारी आने वाले चुनाव में अपने एवं अपने परिवार की वोट का प्रयोग पुरानी पेंशन बहाली के पक्ष में करेगा । इस अवसर पर प्रीतिका हुड्डा ,स्वाति ,हसला के पूर्व राज्य वित्त सचिव गिरधारी लाल ,चेयरमैन सतवीर कौशिक राजवीर सिंह महासचिव ,वित्त सचिव पवन, ब्लॉक प्रधान थानेश्वर प्रीतम राणा ,ब्लॉक प्रधान शाहबाद प्रेम कुमार ,सुनील सैनी ,महेंद्र शर्मा जिला और खंड कार्यकारिणी के सभी सदस्य के साथ सभी विभागों के कर्मचारी,विभिन्न यूनियन के प्रधान एवं कार्यर्कारिणी के सदस्यों सहित कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।