फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रत्नावली के मंच पर गूंजीं हरियाणवी रागनियां, उठाए सामाजिक मुद्दे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लूर नृत्य करती पानीपत कॉलेज की टीम। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली महोत्सव के पहले दिन हरियाणवी रागनियों, लोकगीतों और कविताओं के जरिए लोक संस्कृति के साथ सामाजिक मुद्दों की झलक देखने को मिली। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को हरियाणा की परंपराओं से जोड़ा, वहीं बेटियों की शिक्षा और मां के महत्व पर आधारित कविताओं ने लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद रहे। रागनी और कविता प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


महोत्सव के मंच पर मायावती, चंद्रावल और अन्य कलाकारों ने हरियाणवी रागनियों व लोकगीतों की प्रस्तुति दी। ‘गोरी है काली, मुझे ला दे हरी-हरी चूड़ियां’ जैसे लोकगीतों ने दर्शकों को लोक संगीत के रंग में रंग दिया। प्रस्तुतियों में हरियाणा की मिट्टी, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।



बेटियों की शिक्षा और मां के त्याग का संदेश

कवि जतिन ने ‘बाबू, बेटी और पढ़ाई’ कविता के माध्यम से बेटियों की शिक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता का मुद्दा उठाया। कविता में संदेश दिया गया कि बेटियों की कम उम्र में शादी करने के बजाय उन्हें पढ़ने और अपने सपने पूरे करने का अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, वीरेंद्र ने मां के त्याग, प्यार और समर्पण पर आधारित भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की। उन्होंने अपनी रचना के माध्यम से मां के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान रागनी और कविता प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस तरह महोत्सव के पहले दिन लोक कला के साथ सामाजिक सरोकारों को भी मंच मिला।
विज्ञापन




रत्नावली महोत्सव के आज के कार्यक्रम
- ऑडिटोरियम हॉल: सुबह 10 बजे हरियाणवी फैशन शो, दोपहर 12 बजे कोरियोग्राफी, दोपहर 2 बजे रिचुअल और शाम 4 बजे फोक ऑर्केस्ट्रा।
- आरके सदन: सुबह 10 बजे सोलो डांस महिला, दोपहर 2 बजे हरियाणवी लोकगीत और शाम 4 बजे हरियाणवी गजल।
- ओपन एयर थियेटर: सुबह 10 बजे हरियाणवी स्किट एवं टिट-बिट्स।
- सीनेट हॉल: सुबह 10 बजे हरियाणवी क्विज (प्री) और दोपहर 2 बजे क्विज फाइनल।
- खुला मंच: सुबह 11 बजे सांग प्रतियोगिता।
- क्रश हॉल: एंटिक हरियाणवी संग्रह प्रदर्शनी में बोहिया, इंडी, पिड्डा, बिंदरवाल और सांझी का प्रदर्शन।

कुरुक्षेत्र। लूर नृत्य करती पानीपत कॉलेज की टीम। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें